Advertisements
Spread the love

किसान का बेटा बना इंटर साइंस का जिला टॉपर; जिले में हुआ 87.35% रिजल्ट…

सरायकेला Sanjay: सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला प्रखंड स्थित नृपराज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्र रोशन महतो ने इंटर साइंस में 89.4% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना है। जबकि नृपराज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला का छात्र कान्हू किशोर सरदार 85.4% अंक प्राप्त कर जिले में दसवें स्थान पर रहा है। विद्यालय की इस सफलता पर नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला की प्राचार्या अंबिका प्रधान ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सफल छात्र छात्राओं को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

जिले के टॉपर में दूसरे नंबर पर सिंहभूम कालेज चांडिल के छात्र ने 443 अंक प्राप्त किया है। इसी कॉलेज के चार छात्रों क्रमश तीसरे, चौथे व पांचवे नंबर पर 441, 439, 438 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप फाईव में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके साथ ही वार्ष्णेय प्लस टू हाई स्कूल सीनी के छात्र ने 437 अंक प्राप्त कर छठे, एसएस प्लस टू हाइस स्कूल चांडिल के छात्र ने 433 अंक प्राप्त कर सातवें, सिंहभूम कालेज चांडिल के छात्र ने 432 अंक प्राप्त कर आठवें व इसी कालेज के छात्र ने 432 अंक प्राप्त कर नौवें स्थान को प्राप्त किया।

मॉडल स्कूल नीमडीह के छात्र ने 426 अंक प्राप्त कर 11वें स्थान पर आकर जिला का नाम रोशन किया। जिले में इंटरमीडिएट साइंस में कुल 1103 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिसमें 963 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में इंटर साइंस में 87.35^ रिजल्ट रहा है।
—
जिला टॉपर बनना चाहता है मैकेनिकल इंजीनियर:-

इंटर साइंस में 447 अंक प्राप्त कर जिले में टॉपर रहे रोशन महतो के पिता पन्ना लाल महतो खेती किसानी का काम करते हैं। लेकिन उनके बेटे रोशन महतो को खेती किसानी पसंद नहीं। वह देश में अपना नाम रौशन करना चाहता है। इसलिए उसने जमकर मेहनत की और जिले के टॉपर में अपना नाम दर्ज कराया। रोशन ने बताया कि वह प्रतिदिन चार घंटे पढ़ाई किया करता था।

लेकिन परीक्षा के समय वह करीब छह घंटे पढ़ता था। स्कूल से आने के बाद वह कोचिंग के लिए भी जाता था और फिर रात में अलग से पढ़ाई करता था। इस तरह उसे सफल होने का जुनून सवार था। उन्होंने बताया कि खेती किसानी वह नहीं करना चाहता है। वह मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहता है ताकि उनके घर परिवार की आर्थिक स्थिति को वह और बेहतर बना सके। और राष्ट्र सेवा के नव निर्माण में अपना योगदान दे सके।
—
जिले में दसवां स्थान भी प्राप्त किया किसान के बेटे ने:-

इंटर साइंस में 427 अंक प्राप्त कर 85.4% अंक लाने वाले कान्हू किशोर सरदार का पिता रतन सिंह सरदार भी खेती किसानी करते हैं। कान्हू दो भाई है। कान्हू ने बताया कि वह सिर्फ दो घंटे ही परीक्षा के वक्त पढ़ाई किया करता था। लेकिन दो घंटे में ही वह मन लगाकर पढ़ता था। वह अपना भविष्य मैकेनिकल इंजीनियर बन कर बनाना चाहता है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा