Advertisements
Spread the love

पांडुवा गांव में गांव शिक्षा संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

गैर सरकारी संगठन सीनी टाटा ट्रस्ट के तत्वावधान सरायकेला प्रखंड के पांडुवा गांव में गांव शिक्षा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीनी टाटा ट्रस्ट के फील्ड कोऑर्डिनेटर बहालेन बारला, पुष्पा हेरेंज, सरिता कुमारी, शिक्षक दीपक पटनायक एवं वालंटियर राजा मुखी ने बताया कि इसका उद्देश्य गांव-गांव में बच्चों को ग्रीष्म अवकाश के दौरान पढ़ाई लिखाई से जोड़े रखने का है। इसके लिए गांव के अभिभावकों के साथ बातचीत किया गया। और भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए बच्चों को सुबह के 9:30 के बाद घर में ही रहने की सलाह दी गई। और इस बीच पुस्तक की पढ़ाई करने और लिखने के लिए बताया गया। मौके पर कार्यक्रम में बच्चों के लिए पुस्तकालय और पुस्तक के महत्व एवं उसके उपयोग के बारे में भी अभिभावकों को जानकारी दी गई। साथ ही विज्ञान से संबंधित गतिविधियां करके अभिभावकों को दिखाया गया। इस अवसर पर विज्ञान के कारणों पर चर्चा किया गया। और लाइब्रेरी के पुस्तकों पर गतिविधियां करवाया गया। जिसमें परिचय सत्र के बाद एफएलएन पर चर्चा, दहाई की अवधारणा और खेल गतिविधि की जानकारी भी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

You missed