Spread the love

गायत्री परिवहन सरायकेला द्वारा गायत्री जयंती, महाप्रयाण दिवस और गंगा दशहरा मनाया गया…

 

सरायकेला (संजय मिश्रा) । गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के तत्वाधान सरायकेला स्थित धर्मशाला में गायत्री जयंती, महाप्रयाण दिवस और गंगा दशहरा का शुभ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अपराहन 4:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक गायत्री मंत्र जप का आयोजन किया गया। जिसके बाद गायत्री परिवार के बच्चों के बीच मां गायत्री और मां गंगा के विषय पर निबंध एवं वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विजेता बच्चों को गायत्री परिवार की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर आत्म कल्याण और लोक कल्याण के लिए गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा लाए गए दो-दो दीपक से दीप यज्ञ आहुति किया गया।

मौके पर गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा पूरे मनोयोग से गुरुदेव, मां गायत्री और माता गंगा के चरणों में पुष्पांजलि समर्पित की गई। साथ ही गायत्री जयंती और गंगा दशहरा की शुभकामना देते हुए “से नो टू नॉनवेज” का प्रेरक नारा देते हुए शाकाहार अपनाने की अपील की गई। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में सरायकेला गायत्री परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Advertisements

You missed