Advertisements
Spread the love

जिले की युवा संस्था ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन की मदद से जिले में शुरू की बाल विवाह के खिलाफ मुहिम . . .

सरायकेला संजय

हम ना तो अपने बच्चों का विवाह बचपन में करेंगे और ना ही औरों को ऐसा करने देंगे। बाल विवाह बचपन के खिलाफ एक अपराध है जिसे और नहीं पनपने दिया जाएगा। इस शपथ के साथ शनिवार को झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले में युवा संस्था ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की मदद से बाल विवाह के खिलाफ एक मुहीम की शुरुआत की। इसे लेकर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सरायकेला-खरसावा के पांच प्रखंड कुचाई, सरायकेला, राजनगर, नीमडीह और चांडिल से लगभग 2500 लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने मिल कर प्रण लिया कि वे किसी भी ऐसे समारोह में सम्मिलित नहीं होंगे जिसमें बाल विवाह हो रहा हो एवं इसकी जानकारी उचित अधिकारियो तक पहुचायेंगे।

मौके पर मौजूद युवा संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशांत शेखर और युवा के अन्य कार्यकर्ता बबिता, सुखदेव, सुकरंजन, दीनबंधु एवं मुकेश ने इस प्रथा पर रोक लगाए जाने हेतु समाज के साथ इसके दुष्परिणामों के बारे में बहुत बारीकी से समझाया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, स्थानीय पुलिस, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 एवं चाइल्डलाइन 1098 को सूचना तुरंत दें। उन्होंने ये भी बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार बाल विवाह गैर कानूनी है।

जिसमें बाल विवाह करवाने वाले व शामिल होने वाले सभी लोगो को दो साल की सजा या एक लाख रुपया जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बताया गया कि यह जुर्म गैर जमानती है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा