Advertisements

हरि मंदिर में राधा कृष्ण प्रतिमा स्थापन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा…
सरायकेला Sanjay । कोलाबीरा स्थित हरि मंदिर में श्री राधा कृष्ण प्रतिमा स्थापन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सार्वजनिक हरि मंदिर समिति कोलाबीरा के तत्वाधान 108 कलशों के साथ महिलाएं एवं युवतियां कलश यात्रा लेकर गाजे-बाजे के साथ हरि मंदिर पहुंची। इस दौरान जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल भी कलश यात्रा के साथ रहे। हरि मंदिर पहुंची कलशों का विधिवत मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल द्वारा हरि मंदिर में मत्था टेकते हुए क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की गई। बताया गया कि श्री राधाकृष्ण प्रतिमा स्थापना और हवन यज्ञ तथा पूर्णाहुति के साथ आध्यात्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कोलाबीरा गांव के ग्रामीण भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
Ghatshila- किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल का वितरण...
आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुड़कुम पंचायत भवन पहुंचे राज्य के परिवहन सह आदिवासी...
विजयादशमी पर अपराजिता पूजन के साथ राजपरिवार ने धारण किए शस्त्र; क्षत्रिय खंडायतो ने भी किया परंपराओं...

