Advertisements

सेवानिवृत्ति पर जनसेवक को दी गई भावभीनी विदाई…
सरायकेला Sanjay । सेवानिवृत्त हुए सरायकेला प्रखंड के जनसेवक आशीर्वाद महतो के लिए सेवानिवृत्त सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सरायकेला प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के प्रभार में रहे जनसेवक आशीर्वाद महत्व की सेवानिवृत्ति पर सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रधान लिपिक रंजीत कुमार, सहकर्मी राजेश राय, पल्लव कुमार खारंगा सहित सभी अंचल एवं प्रखंड के कर्मियों की उपस्थिति में उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए विदाई दी गई।
Advertisements


