Advertisements
Spread the love

गम्हरिया थाना मोड़ से आईओसी रोड पर भारी वाहनों का जाम से मुक्ति दिलाया जाय…

सरायकेला SANJAY  : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के उप मुखिया दिलीप महतो के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे गम्हरिया थाना मोड से आईओसी रोड पर भारी वाहनों के ठहराव से आम जनमानस को हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया।

Advertisements

युवा एकता मंच के अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि आए दिन इस मार्ग पर अवस्थित कंपनियों के भारी वाहन रोड किनारे खड़े करके लंबा जाम लगाया जाता है जिस कारण इस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भारी वाहनों के ठहराव के कारण इस सड़क पर दुर्घटना से आम जनता की मृत्यु भी हो चुकी है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से दुग्धा ग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी मुर्मू, युवा एकता मंच के अध्यक्ष सूरज महतो, जेएमएम नेता बबलू प्रधान, राजेंद्र महतो व अर्चना दास समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?