Advertisements
Spread the love

महिला महाविद्यालय सरायकेला में स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन को लेकर हेल्प डेस्क का किया गया शुभारंभ . . .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

सरायकेला स्थित महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-2028 के लिए स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन करने में छात्राओं की सहायता के लिए एक समर्पित हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ स्पार्कलीन देई ने दी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बीए, बीकॉम, बीसीए और बैंकिंग एंड फाइनांस सर्विसेस सहित विभिन विषयों में भावी छात्राओं के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है।

सरायकेला के छोटा टांगरानी में कालेज परिसर में स्थित हेल्प डेस्क आवेदकों को बिना किसी सेवा शुल्क के व्यापक सहायता प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा आगामी शैक्षणिक सत्र के यूजी प्रवेश के लिए चांसलर पोर्टल आधिकारिक तौर पर खोल दिया गया है।

छात्राओं को हेल्प डेस्क सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके आवेदन सही और कुशलता से पूरे हो।