Advertisements
Spread the love

बढ़े मदद के हाथ : दर्द को वनांचल 24tv लाइव द्वारा प्रमुखता से समाज के समक्ष लाया…

झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने घर पहुंच कर छऊ ढोल वादक गुरु मंगला मुखी का जाना हाल, दी सहारे की नई बैसाखी..

सरायकेला/ संजय मिश्रा । सच्चे हृदय से समाज सेवा की भावना यदि हो तो समाज सेवक के दिल तक जरूरतमंद के दर्द की आवाज अपने आप पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही वाकया रविवार को देखा गया। जब प्रकाशित समाचार के संज्ञान में आते हैं। झामुमो युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य नई बैसाखी खरीद कर प्रसिद्ध छऊ ढोल वादक 61 वर्षीय गुरु मंगला मुखी के सरायकेला स्थित आवास पर पहुंच गए। जहां उन्होंने गुरु मंगला मुखी का हाल जानते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। और अपने हाथों से उनकी टुटी बैसाखी हटाते हुए उन्हें अपने साथ लाई नई बैसाखी थमाई।

जिस पर गुरु मंगला मुखी ने काफी खुशी जताई। मौके पर सनद कुमार आचार्य ने बताया कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार और जिले से स्थानीय विधायक सह सुबे के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन की मंशा रही है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कल्याणकारी सरकार की योजना, कार्यक्रम और कार्य के लाभ से दूर नहीं रहे। इसे देखते हुए आवश्यकतानुसार गुरु मंगला मुखी को नई बैसाखी प्रदान की गई।

बताते चलें कि देश सहित विदेशी धरती पर 24 देशों में छऊ ढोल वादन का परचम लहरा चुके और अमेरिका से मैन ऑफ द ईयर नवाजे गए 61 वर्षीय गुरु मंगला मुखी बीते कुछ दिनों से टुटी बैसाखी के सहारे चलना फिरना कर रहे थे। जिनके दर्द को वनांचल 24tv लाइव द्वारा प्रमुखता से समाज के समक्ष लाया गया था।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा