Spread the love

खेलो झारखंड 2022 में जिले के खिलाड़ियों ने जीते एक स्वर्ण

सहित कुल 7 मेडल, जिला शिक्षा अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं…

सरायकेला Sanjay । रांची स्थित खेलगांव में खेले जा रहे राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2022 में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल 7 मेडल जीते। खेलो झारखंड 2022 की स्टेट कमेटी में शामिल जिले के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेंब्रम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि खेले गए राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2022 में जिले के + 2 उच्च विद्यालय तिरूल्डीह के छात्र दीपक महतो ने 42 किलो ग्राम रेसलिंग में अव्वल रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नीमडीह की छात्रा संतोषी महतो ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला की छात्रा आरती प्रधान ने 30 मीटर आर्चरी में रजत पदक और उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां की छात्रा रीता सरदार ने हाई जंप में रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुगनी के छात्र अविनाश कुमार स्वांसी ने बालक वर्ग 30 मीटर आर्चरी में कांस्य पदक, नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय की छात्रा आरती प्रधान ने 40 मीटर आर्चरी में कांस्य पदक और + 2 उच्च विद्यालय तिरूल्डीह के छात्र अमित महतो ने 38 किलोग्राम रेसलिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया। जिले की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने सभी सफल खिलाड़ी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। इस अवसर पर खेलो झारखंड 2022 के लिए जिले की टीम के साथ टीम मैनेजर के रूप में अतुल आनंद कुमार एवं कोच के रूप में विजया लक्ष्मी, दिव्या जोजो, आरती बड़ाईक, रजनी टोपनो, मनोज बोयपाई, राजकुमार, सुधाकर सोरेंग, संदीप पालित एवं सौमित्रा पालित शामिल रहे।

Advertisements

You missed