Advertisements
Spread the love

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में एडीजे वन की अदालत ने तीन आरोपियों को पोक्सो एक्ट के तहत सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा…

सरायकेला Sanjay : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक मामले पर सुनवाई करते हुए एडीजे वन अमित शेखर की अदालत ने र्प्याप्त साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपी चमरू गागराई, राजेश तिर्की और धानमन खालको को पॉक्सो एक्ट के तहत सश्रम आजीवन कारावास और बीस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं देने के एवज में दो वर्ष के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है. घटना राजनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुई थी. घटना में पीड़िता द्वारा तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पीड़िता पुर्वी सिंहभूम जिला की रहने वाली है. दर्ज प्राथमिकी में 7 जून 2021 को नानी के डांटने पर गुस्सा होकर राजनगर थाना क्षेत्र आयी थी.

शाम को वह दो दोस्त के साथ नहर किनारे बैठ कर बात कर रही थी, इसी दौरान तीनों आरोपी आये और मारपीट करने लगे, जिसमें से एक मारपीट से बचने के लिए भाग निकला जबकि पीड़िता व एक युवक को आरोपियों ने लखन और पीड़िता को मारते हुए दिशोम जाहेर जंगल की ओर ले गए और तीनो ने पीड़िता के साथ बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा