Spread the love

एकता विकास मंच का परिवारिक वनभोज सह मिलन समारोह

12 फरवरी को जयप्रकाश उद्यान में करने का लिया गया निर्णय..

गम्हरिया (जगबंधु महतो )  एकता विकास मंच की आवश्यक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा के आवास पर गम्हरिया में हुई। बैठक में सभी प्रकोष्ठ के महिला पुरुष पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य सभी उपस्थित हुए ।होने वाले प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवारिक वनभोज सह मिलन समारोह करने का निर्णय लिया। उपस्थित सभी पदाधिकारी, सदस्यों कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और सुझाव सलाह दिए ।जिसके उपरांत सभी ने मिलकर एकता विकास मंच का परिवारिक वनभोज सह मिलन समारोह 12 फरवरी 2023 दिन रविवार को जयप्रकाश उद्यान में करने का निर्णय लिया।होने वाली वनभोज सह मिलन समारोह की व्यवस्था की जिम्मेदारियां भी पदाधिकारी सदस्यों कार्यकर्ताओं के बीच तय की गई ।और सभी को समय पर सहयोग राशि जमा करने को कहा गया ।

Advertisements
Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्र केंद्रीय उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह जिला अध्यक्ष कमल सिंह उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह श्री जगदीश शाह दीपक कुमार कमलेश कुमार सुजीत कुमार बसंत कुमार मुन्ना प्रसाद चंद्रवंशी कृष्णा गुप्ता नीरज कुमार आजाद महतो जीतू महापात्रा जिला महिला अध्यक्ष हरप्रीत कौर सचिव सुनैना देवी मीरा देवी रूबी देवी रोमी देवी पार्वती देवी पम्मी देवी विनीता देवी गीता देवी कांति देवी मालती देवी परम शीला देवी आदि उपस्थित रहे।

You missed