झारखंड आंदोलनकारी मंच ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन . . .
- सरायकेला : SANJAY
सरायकेला के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर झारखंड आंदोलनकारी मंच द्वारा श्रद्धा भाव के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी मंच के कोल्हान प्रमंडल संयोजक धनपति सरदार के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। और उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी मंच के हरिचरण पाड़ेया, सेलाय बानरा, कैलाश महतो, एमपी सिंह सरदार, नारायण पूर्ति एवं राजेश मुंडरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
