Spread the love

जिप सदस्य भाजपा नेता शंभू मंडल ने अर्जुन मुंडा के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान . . .

सरायकेला : SANJAY 

Advertisements

जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता शंभू मंडल ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में डोर टु डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

इसके तहत खूंटी लोकसभा क्षेत्र के दुगनी पंचायत अंतर्गत दुगनी, भूईंयासाई, जांबोहा और मुड़िया पंचायत अंतर्गत हाथीटांड एवं प्रधानडीह आदि ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क करते हुए लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सुरेश लोहार, शिवराम बास्के, विद्याधर पंडा एवं मंगल महतो के साथ जनसंपर्क करते हुए लोगों को विकसित भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों और आगामी विजन की जानकारी दी। इस अवसर पर शंभू मंडल ने बताया कि क्षेत्र में लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दरवाजे पर पहुंचने पर लोग उनका परंपरागत तरीके से स्वागत कर रहे हैं।

Advertisements

You missed