Advertisements
Spread the love

सरायकेला : छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मे जोबा माझी को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

रिर्पोटर – जगबंधु महतो 

16 अक्टूबर को गम्हरिया में सजेगा भक्ति और आस्था का दरबार, दुर्गा पूजा उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हुईं सांसद जोबा माझी

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित होने वाले श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूजा समिति ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। समिति के सदस्यों ने सांसद प्रतिनिधि सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन के आवास पर पहुंचकर सांसद के नाम आमंत्रण पत्र सौंपा।

पूजा समिति के अनुसार, दुर्गा पूजा महोत्सव का उद्घाटन समारोह 16 अक्टूबर शुक्रवार को शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण पर्व है। प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना के लिए एकत्रित होते हैं। पूजा समिति का प्रयास है कि इस बार भी आयोजन को उत्साह, श्रद्धा और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराया जाए।

सांसद जोबा माझी को आमंत्रित करने के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। अब उद्घाटन समारोह में सांसद की उपस्थिति को लेकर उनकी स्वीकृति का इंतजार रहेगा।

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव फूलकांत झा, उपाध्यक्ष रिंकू ठाकुर, अमृत महतो, इंद्र कांत झा, खोखन महतो, सचिन महतो, कार्तिक महतो, संजय महतो और बड़कू महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You missed