Spread the love

कोल्हान के कमिश्नर सह कोल्हान यूनिवर्सिटी के प्रभारी प्रो कुलपति से मिले आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि . . .

  • सरायकेला  संजय

कोल्हान के कमिश्नर सह कोल्हान यूनिवर्सिटी के प्रभारी प्रो कुलपति को नई शिक्षा नीति के तहत सरायकेला कॉलेज में वैश्विक छऊ नृत्य से संबंधित पढ़ाई शुरू करवाने का अनुरोध पत्र सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी, अध्यक्ष भोला महंती, सचिव सुदीप कवि एवं सदस्य सुशील आचार्य के संग सौंपा।

Advertisements
Advertisements

सौंपे के अनुरोध पत्र में एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि सरायकेला वैश्विक छऊ नृत्य सरायकेला सहित झारखंड की पहचान है। जिसे लेकर झारखंड सरकार ने सरायकेला को सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया था। और अभी तक सात पद्मश्री, 10 नर्तकों को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड एवं कई कलाकारों को सीनियर और जूनियर फैलोशिप सहित सैकड़ों सम्मान मिल चुके हैं।

परंतु इसकी विधिवत पढ़ाई को लेकर इससे संबंधित आधिकारिक तौर पर कोई सिलेबस अभी तक उपलब्ध नहीं है। जिससे अभी तक विधिवत शिक्षा का कोई प्रावधान नहीं बन पाया है। इस संबंध में कोल्हान यूनिवर्सिटी के फाइनेंस ऑफीसर प्रभात पाणी से मिले। उन्होंने हरसंभव सहयोग करने भरोसा दिया।

Advertisements

You missed