Advertisements
Spread the love

आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा आहूत भारत बंद को लेकर की गई बैठक  . . .

  • सरायकेला : SANJAY 

सरायकेला खरसावां जिला सेंगेल मानकी झारखंड लको बोदरा की अध्यक्षता में आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक की गई। सराय किला दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित उक्त बैठक में भारोत दिशोम सेंगेल परगाना सोनाराम सोरेन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सलखान मुर्मू के आह्वान पर भारत के 7 राज्यों झारखंड, बिहार, बंगाल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में आदिवासियों के लिए करो या मरो की तर्ज पर बंदी होगा। बैठक में आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा 15 जून को आहूत भारत बंद और 30 जून को विश्व सरना धर्म कोड जनसभा कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड चलो की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में सेंगेल मुंडा विजय गागराई, सरायकेला प्रखंड सेंगेल मानकी कृपा गोडसोरा, पठानमारा पंचायत सेंगेल मानकी दुर्गा सोय एवं पूर्वी सिंहभूम जिला सेंगेल परगाना जूनियर मुर्मू की प्रमुख उपस्थिति में आदिवासी सेंगेल अभियान के छह मांगों पर चर्चा की गई। जिसमें 2023 में सरना धर्म कोड हर हाल में देना होगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 5 जनवरी 2023 को जैंनों को लिखकर सुपुर्द किए गए मारांगबुरु को मुक्त करना होगा, संताली को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा देना होगा, वोट के लोभ लालच में कुड़मी को एसटी बनाना असली आदिवासी का नरसंहार करना है, इसे बंद करना होगा, आदिवासी शासन व्यवस्था माझी परगाना, मानकी मुंडा आदि में जनतांत्रिक और संवैधानिक सुधार करना होगा तथा असम और अंड

Advertisements