Spread the love

मंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला जिला समिति को दिया 70 हज़ार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य…

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  सरायकेला जिला के आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी आगामी चुनाव को देखते हुए तैयारियों में जुट गई है। केंद्रीय कमिटि से प्राप्त निर्देश पर बैठक किया जाए। जिसमें मुख्य रुप से मंत्री चंपई सोरेन मौजूद रहे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Advertisements

जिला कमेटी की बैठक में शामिल होते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि सरायकेला जिले से 70 हज़ार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य जिला कमेटी को दिया गया है। इन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंड से 5 हज़ार नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा आदित्यपुर नगर कमेटी से 10 हज़ार कपाली नगर परिषद क्षेत्र से 10 हज़ार और सरायकेला नगर पंचायत से 5 हज़ार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है। मंत्री ने बताया कि एक सप्ताह में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। जल्द ही जिला कमेटी द्वारा सदस्यता अभियान के प्रभारी सदस्यों की भी विधिवत घोषणा जिलाध्यक्ष द्वारा की जाएगी। सरकार के योजनाओं से जोड़ते हुए पार्टी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का काम कर रही है । इसी कड़ी में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

राज्य के सभी 34 नगर निकाय समेत अन्य नगर निकायों के कार्यकाल समाप्त होने के सवाल पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सभी 34 निकाय समेत पूर्व से लंबित नगर निकायों में चुनाव की घोषणा जल्द की जाएगी। सरकार द्वारा निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है।उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रशासक के माध्यम से निकायों में कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।आयोजित जिला समिति बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने किया ।

मौके पर केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र प्रधान, पितोवास प्रधान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, मंत्री के निजी सहायक चंचल गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, आप्त सचिव गुरु प्रसाद महतो, गोपाल महतो, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

You missed