Spread the love

प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यू कैन डू इट

स्पोर्टिंग क्लब के 11 बच्चों का हुआ चयन….

सरायकेला। राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में चयन के लिए सरायकेला खरसावां जिले के 38 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए होटवार रांची के लिए रवाना हुए।

प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले उक्त 38 बच्चों में से यू कैन डू इट स्पोर्ट्स क्लब के 11 बच्चे शामिल हैं। उक्त जानकारी देते हुए यू कैन डू इट स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता एवं अध्यक्ष लक्ष्मण महतो ने बताया कि इसे लेकर बीते 23 एवं 24 फरवरी को दुगनी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें यू कैन डू इट स्पोर्ट्स क्लब के 26 बच्चों ने भाग लिया था। जिनमें से 13 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। परंतु किसी कारणवश दो बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे हैं। महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि यू कैन डू इट स्पोर्ट्स क्लब का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक बच्चे खेलकूद में आगे बढ़े।

यू कैन डू इट स्पोर्ट्स क्लब के चयनित बच्चों में एथलेटिक्स बॉयज के लिए सुचांद महतो, सुमित कुमार महतो, गुरुपदो सिंह मुंडा, मेघनाथ महतो, राजकुमार महतो एवं बादल कुइरी शामिल है। जबकि एथलेटिक्स गर्ल्स के लिए रीमा सिंह मुंडा, टुसु मनी महतो एवं मनीषा महतो शामिल है। इसी प्रकार बैडमिंटन बॉयज के लिए गणेश सिंह मुंडा एवं राहुल महतो तथा बैडमिंटन गर्ल्स के लिए रिया कुमारी एवं काजल कुमारी शामिल हैं।

Advertisements

You missed