Advertisements
Spread the love

राजस्व उपनिरीक्षकों के हड़ताल से जिले में 1957 म्यूटेशन व जाति, आवासीय आय के

122847 प्रमाण पत्र लंम्बित…

सरायकेला:SANJAY  झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के आह्वान पर सरायकेला खरसावां जिले के राजस्व उपनिरीक्षक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर विगत 16 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लम्बे समय तक इनके हड़ताल पर रहने से राजस्व से सम्बंधित मामलों सहित म्यूटेशन, आय, जाति, आवासीय एवं भू स्वामित्व से सम्बंधित मामले लंम्बित पड़े हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार राजस्व उपनिरीक्षकों के हड़ताल के कारण जिले में म्यूटेशन के ही 1957 मामले लंम्बित हैं। अंचलवार सरायकेला 188, राजनगर 337, ईचागढ़ 61, नीमडीह 127, चांडिल 517, गम्हरिया 621 खरसावां 80, कुचाई 02 एवं कुकडु के 24 म्यूटेशन कार्य लंम्बित हैं।

Advertisements

इसी प्रकार जिले में विभिन्न प्रकार के 122847 प्रमाण पत्र भी लंबित हैं जिसमें 70047 जाति प्रमाण पत्र, 34822 आवासीय प्रमाण पत्र, 17616 आय प्रमाण पत्र एवं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के 362 प्रमाण पत्र हैं जो सीधे विद्यार्थी एवं नियोजन सम्बन्धी कार्य के लिये अत्यंत आवश्यक होते हैं। राजस्व उप निरीक्षक संघ के मनोज कुमार महतो ने बताया हमारी 11 सूत्री मांगें जायज हैं और जब तक मांगें पूरी नहीं होती या राज्य संगठन से कोई निर्देश नहीं आता तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

You missed