Advertisements
Spread the love

सावन की अंतिम सोमवारी पर कुदरसाई बुद्धेश्वर बाबा मंदिर में विशाल भंडारा का किया गया आयोजन…..

 

सरायकेला (संजय मिश्रा) सरायकेला के कूदरसाई स्थित प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में सावन के अंतिम सोमवारी पर विशाल भंडारा का आयोजन बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडली द्वारा किया गया।

Advertisements

बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में भंडारा पिछले 50 वर्षों से चल रहा है। भंडारा में हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किये। भंडारा उपरांत महाआरती की गई। विशाल भंडारे में सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भुवन मोहन मिश्रा, समाजसेवी राजेश साहू, हेमकांत मंडल, राना कृष्णा, मदन दास, अजय दास, गोपाल चौधरी, लड्डू बुधिया, अजीत प्रजापति, लिटेन महान्ती, आशुतोष चौधरी, अभिषेक सेक्सरिया, केशव चौधरी, अनुमोल चौधरी, विमल चौधरी, प्रहलाद साहू,जयदेव मोदक, कौशिक मंडल, गुप्तेश्वर पटनायक एवं काफी संख्या में शिवभक्तो ने सहयोग किया।

You missed