Spread the love

पार्टी विस्तार कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी ने धूलीपदा पंचायत में की सभा . .  .

सरायकेला: पार्टी-विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राजनगर प्रखंड के धुलीपदा पंचायत में आम आदमी पार्टी की सभा हुई। जिसका नेतृत्व आप की सरायकेला विधानसभा अध्यक्षा सावित्री मार्डी ने किया। कार्यकर्ता-जोड़ो अभियान के तहत आप नेत्री सावित्री मार्डी ने दर्जनों ग्रामवासियों को टोपी व पट्टी पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल किया। सदस्यता लेने वाले ग्रामीणों में लक्ष्मण जामुदा, नोदे बांकीरा, शंकर जामुदा, सुमी जामुदा, सावित्री तियू, डॉली जामुदा, सुनीता जामुदा, समिता जामुदा, सविता जामुदा, सरजोमणि तियू, सुमी तियू, शूरू जामुदा, सरजोमुनी तियू, रायमुनि सुंडी, सुकूमणि पूर्ति, रायमणि पूर्ति, रानी सुंडी व अन्य प्रमुख रहे। पार्टी की ओर से कांदरू मुर्मू व रामचंद्र मार्डी भी अपने अन्य सहयोगियों संग उपस्थित रहे। सावित्री ने अपने संबोधन में लोगों से केजरीवाल सरकार के अविश्वसनीय कार्यों व उपलब्धियों का उल्लेख किया। ग्रामीणों द्वारा चरित्रवान व ईमानदार जनप्रतिनिधियों के चयन करने पर ज़ोर दिया। सभा की अध्यक्षता ग्राम मुंडा बिरेंद्र जामुदा ने तथा संचालन देवव्रत मुर्मू ने किया।

Advertisements

You missed