Advertisements
Spread the love

आदिवासी कुड़मी समाज की हुई बैठक, सरायकेला प्रखंड

समिति का किया गया गठन……

SARAIKELA NEWS :  सरायकेला के मौसी बाड़ी स्थित मनोहर संतोष भवन में आदिवासी कुड़मी समाज की एक बैठक की गई। समाजसेवी मनोहर महतो की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में समाज के इतिहास, भाषा, संस्कृति एवं परंपरा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisements

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए समाज के केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने सभी को संगठन के नीति नियमों एवं उद्देश्यों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। और सभी से सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ मिलकर समाज हित में भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में अन्य वक्ताओं ने समाज में सजग होकर आगामी जनगणना में जनजाति कुड़मी, मातृभाषा कुड़माली एवं धर्म सारना दर्ज कराने की अपील की।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से सरायकेला प्रखंड समिति का गठन किया गया। जिसमें जवाहर लाल महतो को अध्यक्ष, बन बिहारी महतो को सचिव, संतोष महतो को कोषाध्यक्ष, गुरुपदो महतो को सलाहकार एवं मनोहर महतो को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष मनोज महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष विनय महतो, राजाराम महतो, रूद्र प्रताप महतो, हरे कृष्ण महतो, पवन महतो, भागवत महतो, जगन्नाथ महतो, सुधीर महतो, साहेब राम महतो, शक्ति सेन महतो, मनोज कुमार महतो सहित दर्जनों की संख्या में समाज के जन उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित