Advertisements

कलाकार सौरभ ने चित्रकारी से सब को आइना दिखाने का किया काम. . .
सरायकेला। चांडिल क्षेत्र में बारिश होने पर तो सड़क की हालत और भी नारकीय हो जाती है. कीचड़ से सनी सड़क से होकर निकलना राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. अब चांडिल के गांव चैनपुर के कलाकार सौरभ प्रमाणिक ने डिजिटल माध्यम से बनाए हुए कार्टून से जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को आइना दिखाने का काम किया है. उन्होने अपने चित्र में दर्शाया है कि एक बाइक पर ऑक्सीजन मास्क लगाए एक व्यक्ति जा रहा है। और उनसे एक पत्रकार पूछ रहा है कि चांद पर जा रहे हैं क्या? इसका जबाव देते हुए बाइक सवार व्यक्ति ने बताया कि चांद पर नहीं चांडिल जा रहे हैं. इस चित्र को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्टून को अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा रहे है।
Advertisements

Related posts:
Namkum : बरगांवा में एक स्क्रेप टायर गोदाम में लगी भीषण आग, तीन दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर का...
Saraikela : एसपी ने क्राइम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर दिए सख्त नि...
मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो की 77वीं जयंती पर जेएलकेएम का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पेसा कानून पर सरकार...

