राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी टीम में बलराम ताँती का
हुआ चयन…….
सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड निवासी बलराम तांती का चयन राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी टीम में हुआ है। सरायकेला खरसावां जिला कबड्डी संघ के सचिव सिकंदर महतो ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि बलराम तांती आगामी 1 से 3 अप्रैल तक पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले 16वीं सीनियर सर्किल स्टाइल नेशनल चैंपियनशिप झारखंड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि यह गर्व की बात है कि पहली बार जिला की ओर से सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी टीम मे बलराम तांती का चयन हुआ है।
Advertisements

Advertisements

जिस पर संघ के सचिव सहित अध्यक्ष राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, लक्ष्मण महतो, नित्यानंद महतो, अमितेश अमर, कर्मु मंडल, सुनीत हाँसदा एवं चांडिल क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

