Spread the love

थाना आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें : एसपी

सरायकेला Sanjay : पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने कार्यालय मीटिंग कक्ष में सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। एसपी आनंद प्रकाश ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को दशहरा में अच्छा काम करने के लिए बधाई दी। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की। एसपी आनंद प्रकाश ने दीपावली व छठ पर्व पर मनचलों, हुड़दंग मचाने वाले और इंटर मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने दीपावली व छठ पर विशेष पेट्रोलिंग चलाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने थाना में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को सड़क हादसों व नशाखोरी के खिलाफ वृहद अभियान चलाने को कहा। एसपी ने अनुविभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों की समयसीमा में जांच करावाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को समय- समय पर थाना, चौकियों का सरप्राइज चेक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों का अनुशासन और बेहतर हो। लंबित कांडों में फरार अभियुक्तों की सूची तैयार कर उसकी गिरफ्तारी करने और शराब की बरामदगी और छापेमारी के निर्देश दिये गए। साथ ही अधिकारियों को लंबित कांडों में तेज गति से अनुसंधान पूर्ण कर कांडों का विधिवत तरीके से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष के अलावे सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक चंदन कुमार वत्स, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह भी मौजूद रहे।

Advertisements

You missed