Advertisements
Spread the love

भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा 11 से,

कार्यक्रम कैलेंडर का किया गया

विमोचन…..

सरायकेला Sanjay  अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में आगामी 11 सितंबर से भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के कार्यक्रम कलेंडर का विमोचन किया गया।

Advertisements

मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी महिला समिति सरायकेला के संयुक्त तत्वाधान में सरायकेला मारवाड़ी धर्मशाला में पितृपक्ष के पवित्र महीने में पितरों की मुक्ति के उद्देश्य से 11 से 17 सितंबर तक भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। भागवत कथा का रसापान वृंदावनवासी परम श्रद्धेय वेदव्यास जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से कराएंगे। कैलेंडर का विमोचन में मुख्य रूप से मनोज कुमार चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, अरुण सेकसरिया, प्रेम अग्रवाल, जनक गोयल, राहुल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, रतन अग्रवाल, हनी चौधरी, पंडित बृज मोहन शर्मा, कमल चौधरी, स्नेह लता चौधरी एवं रेखा सेक्सरिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस 11 सितंबर को भागवत महात्मय, गोकर्णपाख्यान, शुकदेव आगमन, द्वितीय दिवस 12 सितंबर को कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, तृतीय दिवस 13 सितंबर को प्रहलाद स्तुति एवं वामन अवतार, चतुर्थ दिवस 14 सितंबर को राम अवतार, श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव, पंचम दिवस 15 सितंबर को बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, षष्ठम् दिवस 16 सितंबर को महारास, कंस वध, उद्भव चरित्र एवं रुक्मणी मंगल, सप्तम् दिवस 17 सितंबर को सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई, परीक्षित मोक्ष, भागवत पूजन के साथ हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारा-प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। उक्त मंगलमय आध्यात्मिक आयोजन के लिए आयोजक समिति द्वारा भक्तजनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

You missed