Spread the love

आदित्यपुर के आसंगी ईटागढ़ निर्माणाधीन पुल का भाजपा

एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ने किया निरीक्षण;

कहा जल्द शुरू हो काम……

सरायकेला। आदित्यपुर के आसंगी ईटागढ़ के अधूरे निर्माणाधीन पूल का भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने निरीक्षण कर पुल के पूरा नहीं होने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से बीते 15 दिसंबर को निर्माण कार्य के बंद पड़े होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।

Advertisements

लेकिन विगत 12 वर्षों से पुलिया का निर्माण बंद रहने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री नहीं चाहते हैं कि यहां के लोगों का सर्वांगीण विकास हो। पुलिया के निर्माण का काम जिस गति से होना चाहिए, उस गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पुलिया निर्माण का कार्य अविलंब तेज गति से नहीं शुरू किया गया तो एक बार फिर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Advertisements

You missed