Advertisements
Spread the love

संगठन सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी की हुई जिला स्तरीय बैठक; प्रदेश अध्यक्ष ने दिए आवश्यक टिप्स . . .

सरायकेला SANJAY । सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के नई कमेटी के पदाधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक की गई। जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा उपस्थित हुए। मौके पर नई कमेटी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रत्येक स्तर पर पार्टी के सांगठनिक सशक्तिकरण को लेकर विचार विमर्श किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक पूरे देश में बदलाव की बयार बह रही है। कांग्रेस पार्टी आम व्यक्ति को केंद्र बिंदु मानकर जनहित में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस पार्टी पहले से बेहतर तरीके से मजबूत हुई है। परंतु और अधिक सांगठनिक सशक्तिकरण आवश्यक है। जिसके लिए प्रत्येक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। 2024 मिशन को लेकर जनता के बीच रहते हुए वर्तमान में भाजपा के खिलाफ बन रहे जनता के आक्रोश को समेटने का कार्य पार्टी करेगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि यह मात्र एक राजनीतिक स्टंट रहा है।

और छवि धूमिल करने के लिए ऐसा कुत्सित प्रयास करने वालों की आदत सी बन गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पीड़ित सामने आया है। वास्तविक पीड़ित या पीड़िता सामने आने पर निश्चित रूप से मामले की जांच होगी।सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि आने वाले वर्ष 2024 में कोल्हान एक बार फिर से अपनी एकजुटता का इतिहास दोहराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ आमजन के साथ खड़ी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नई कमेटी के पदाधिकारियों को सांगठनिक सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण टास्क भी दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, केके शुक्ला, प्रिंस सिंह, राकेश तिवारी, परितोष सिंह, राजबाग, जगदीश नारायण चौबे, सरवर आलम, ऋषि मिश्रा, श्रीराम ठाकुर, सुरेश धारी, मीरा तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, मुकेश श्रीवास्तव, समरेंद्र तिवारी, रामाशंकर, टुकुन भंज, होपना हेंब्रम, राजू चौधरी, संगीता, रानी, वैजयंती, निधि एवं मुनमुन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…