Advertisements
Spread the love

खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने को लेकर आंदोलन

तेज करने का निर्णय….

सरायकेला : राजनगर के भीमखांदा में रविवार को भुवनेश्वर महतो की अध्यक्षता में भाषा खतियानी संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 1932 के खतियान आधारित या अंतिम सर्वे सेटलमेंट के आधार पर राज्य में स्थानीय नीति,नियोजन नीति व विस्थापन नीति अविलंब लागू करने को लेकर जारी आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।

Advertisements

बताया गया कि खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग को लेकर 21 मार्च को आहूत राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। जिसमें राजनगर समेत पूरे जिले के लोगो की भागीदारी रहेगी। मौके पर सहदेव महतो,जगदीश महतो,शंभु महतो,अर्जुन महतो,बुद्देश्वर हांसदा,धर्मेन्द्र महतो,विनोद महतो,लालचांद महतो,सोमनाथ महतो,प्रभात कुमार महतो,सुशेन महतो,इंद्रजीत महतो व गंगाधर माहली समेत अन्य उपस्थित रहे।