Advertisements
Spread the love

उप विकास आयुक्त ने चांडिल प्रखंड सह अंचल कार्यालय का

किया निरीक्षण…..

सरायकेला। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने शनिवार को चांडिल प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कार्यालय कक्ष में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ मनरेगा, आवास योजनाओं, 14 वे एवं 15 वे वित्त आयोग सहित कई योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की।

Advertisements

 

मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सोशल ऑडिट के अंकेक्षण अंतर्गत शत प्रतिशत रिकवरी करने तथा मांडेज की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत का एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। वही आवास योजना अंतर्गत 2016-21 के लंबित आवासों को आगामी 31 मार्च तक पूरा करने की बात कही। उप विकास आयुक्त ने सभी जाति एवं आवासीय तथा अन्य प्रमाण पत्रों के त्वरित निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।