Spread the love

शिविर लगाकर चिन्हित दिव्यांग जनों के बीच किया गया दिव्यांग यंत्रों का वितरण…

सरायकेला: जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में सोमवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में शिविर का आयोजन कर सरायकेला एवं गम्हरिया प्रखंड के चिन्हित दिव्यांगो के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां के जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी की उपस्थिति में गम्हरिया प्रखंड के चिन्हित 34 दिव्यांगो के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव देवाधिदेव चटर्जी ने बताया कि 17 जनवरी मंगलवार को राजनगर प्रखंड कार्यालय में राजनगर,18 जनवरी को प्रखंड कार्यालय चांडिल में चांडिल एवं ईचागढ़ प्रखंड के लिए तथा 19 जनवरी को प्रखंड कार्यालय नीमडीह में नीमडीह एवं कुकड़ु प्रखंड के चिन्हित दिव्यांगो के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। उन्होने बताया 28 से 30 नवंबर तक विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगो के पहचान के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर में चिन्हित दिव्यांगो के बीच प्रखंडवार शिविर का आयोजन कर सहायक उपकरण का वितरण किया जा रहा है।

Advertisements

You missed