Spread the love

जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकबाजार का किया

औचक निरीक्षण; खुद लिए बच्चों की क्लास; पढ़ाये संस्कार और अनुशासन का पाठ…

सरायकेला। जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम अपने औचक निरीक्षण के क्रम में मंगलवार को मानिकबाजार गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जांच के क्रम में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन सही पाया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 9:55 बजे से 11:45 बजे तक सभी कक्षाओं में जाकर शिक्षा दान किया। मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों को संस्कार और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। जांच के क्रम में कई बिंदुओं पर कमियां पाए जाने पर उन्होंने 2 दिनों के भीतर सभी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को सभी प्रकार के अप टू डेट पंजी तथा शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एक सौ प्रतिशत करने का निर्देश दिया है। विद्यालय में पाई गई कमियों में रंग रोगन नहीं किया गया, समय सारणी नहीं पाया गया, पाठ योजना नहीं पाई गई, विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का उपयोग होता नहीं पाया गया तथा छात्र-छात्राओं में अनुशासन नहीं पाया गया जैसे विषय शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक और छात्र समय से विद्यालय आएं। और निर्धारित समय सारणी अनुसार विद्यालय का संचालन सुनिश्चित किया जाए। बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जाए। उक्त सभी विषयों को लेकर उनका निरीक्षण जारी रहेगा।

Advertisements

You missed