Spread the love

डीएसई ने जिले के 27 शिक्षकों के शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के जारी किया निर्देश . . .

सरायकेला SANJAY। जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने जिले के सरायकेला, खरसावां, कुचाई, कुकड़ु, चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ एवं राजनगर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखकर पारा एवं गैर पारा कोटि में नियुक्त हुए 27 सरकारी शिक्षकों के शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि आवश्यक कार्य के लिए 4 दिनों के भीतर संबंधित शिक्षकों का शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधीक्षक को अति आवश्यक रूप से उपलब्ध कराया जाए। शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के लिए जारी किए गए सूची में पारा कोटि से नियुक्त हुए शिक्षकों में खरसावां प्रखंड से जोगराय चम्पिया, राजनगर प्रखंड से शिवनाथ सिंह मुंडा, सुषमा दोराई एवं रविंद्र नाथ टूडू, सरायकेला प्रखंड से दिवाकर सोरेन, शैलेश उरांव एवं सुबल चंद्र सिंह, नीमडीह प्रखंड से दीपा बालमूचू एवं डोली जामुदा, कुचाई प्रखंड से सिंगराय मुर्मू, ईचागढ़ प्रखंड से संजीव कुमार कुंभकार, चांडिल प्रखंड से निर्मल कुमार घोष, नीमडीह प्रखंड से राम कृष्ण मार्डी, ईचागढ़ प्रखंड से सूरजमनी गागराई, ब्रह्मकेतु सरदार एवं रजनी त्रिपाठी, नीमडीह प्रखंड से शुक्ला मंडल शामिल है। इसी प्रकार गैर पारा कोटि में बहाल हुए शिक्षकों में खरसावां प्रखंड से सुचिता कोनगाडी, राजनगर प्रखंड से शशि कन्डुलना, चांडिल प्रखंड से शेख मोहम्मद अली, प्रीतिलता हन्ना पूर्ति एवं बहामनी सुरीन, खरसावां प्रखंड से अनिता सिलबिया हेमरोम, कुकड़ु प्रखंड से अन्तोनी सोलोन, ईचागढ़ प्रखंड से भागीरथी मुंडा एवं नीमडीह प्रखंड से राम कृष्ण गोराई के नाम सूची में शामिल है।

Advertisements

You missed