Advertisements

आदित्यपुर डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी कैम्पस में कक्षा
एलकेजी में नामांकन 5 नंबर से ऑनलाइन होगा …
आदित्यपुर( ए के मिश्र) डीएवी स्कूल परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्कूल के प्राचार्य ओपी मिश्रा ने संवाददाता को बताया की कुल 160 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. डीएवी पब्लिक स्कूल के वेबसाईट www.davnitjsr.org पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।पांच नवंबर 2022 से लेकर 5 दिसंबर 2022 तक नामांकन के लिए आवेदन किया जा सकेगा।160 सीटों में 25 प्रतिशत सीट पर बीपीएल वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।प्राचार्य ने बताया की 1 सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 के बीच आयु सीमा वाले बच्चो के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
