Advertisements

विशेष मध्यस्थता अभियान में एनआई एक्ट के 6 मामलों का हुआ निष्पादन . . .
सरायकेला। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 20 फरवरी से 24 फरवरी तक एनआई एक्ट से संबंधित वाद को लेकर विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया गया। जहां 6 एनआई एक्ट से संबंधित मध्यस्थता सफल रहा और इतने ही मामलों का निष्पादन संबंधित न्यायालय के द्वारा किया गया। इसमें करीब 1319000 रुपए का आपसी समझौता के आधार पर निपटारा हुआ। साथ ही शनिवार को हुए फरवरी माह के मासिक लोक अदालत में एक्साइज, एमभी एक्ट एवं बिजली से संबंधित कुल 16 मामलों का निष्पादन किया गया। और इसमें करीब 47700 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई।
Advertisements

Related posts:
कांड्रा पहुंचे शक्तिमान किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना, कहा मुगलों ने देश भर के मंदिरों को तोड़ मस्ज...
जिंगल बेल जिंगल बेल जिंगल ऑल द वे..... के मधुर क्रिसमस गीत और सांता क्लॉज के साथ आदित्यपुर स्थित देव...
Adityapur News : जिले में अवैध बालू उत्खनन रोकने में जिला प्रशासन विफल, छापामारी रहा केवल खानापूर्त...

