Spread the love

एफएलसीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ…..

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला में एफएलसीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जेएसएलपीएस के कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार एवं अनुज कुमार तथा संस्थान के निदेशक निशा रानी किरो ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Advertisements
Advertisements

मौके पर संस्थान के निदेशक निशा रानी किरो ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण से एक नए तरीके से जीवन जीने का गुण लिखा जाएगा। संगठन का संचालन करने वाले संगठन के बेहतर तरीके से संचालन के गुर सीख पाएंगे। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य गोविंद कुमार रॉय, कार्यालय सहायक दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैवर्त एवं द्रौपदी महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed