
चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान के समापन दिवस पर बच्चों ने मीडिया कर्मियों के
कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर की दोस्ती; कहा…..
हम बच्चों की सुरक्षा के लिए आप समाज को करें जागरूक
और बनाए सजग…
सरायकेला Sanjay । जिला चाइल्डलाइन के तत्वाधान बीते बाल दिवस से प्रारंभ किए गए चाइल्डलाइन से दोस्ती के साप्ताहिक अभियान का रविवार को बाल अधिकार दिवस के अवसर पर समापन किया गया। इस अवसर पर जिला चाइल्डलाइन की टीम के साथ बच्चों ने स्थानीय सर्किट हाउस में विशेष कार्यक्रम किए। जहां क्षेत्र के मीडियाकर्मियों पत्रकारों को आमंत्रित कर उनसे रक्षा के वचन लेते हुए उनके कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती की। इस अवसर पर बच्चों ने उपस्थित मीडिया कर्मियों से वचन लिया कि हम बच्चों की सुरक्षा के लिए आप समाज को जागरूक करें और सजग बनाएं।

मौके पर चाइल्डलाइन टीम के साथ मौजूद 12 वर्षीय बालक करण कवि ने कहा कि इस दोस्ती का उद्देश्य जब भी हमारे जैसा कोई भी बच्चा मुसीबत में दिखे तो प्रथम उसकी सहायता करना है। इस दौरान बच्चे अनिमेष मिश्रा, गायत्री महतो, सिमरन दारोघा, गौरव दारोघा एवं विनय दारोघा ने भी उपस्थित पत्रकारों को दोस्त बनाते हुए जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए संकल्प कराएं। जिसमें उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बच्चों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार, बच्चों के अधिकारों का हनन और बच्चों के शोषण की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। जिसके बच्चों के हित में आगे भी जारी रखने की आशा व्यक्त की गई।
चाइल्डलाइन के सदस्य विकास कुमार दारोघा ने कहा कि चाइल्डलाइन 1098 एक आपातकालीन राष्ट्रीय मुफ्त एवं गुप्त फोन सेवा है। जिसमें कोई भी बच्चे मुसीबत में दिखे तो इस नंबर पर संपर्क कर सूचना दी जा सकती है। इस नंबर पर किया गया कॉल पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। और कॉल जाने के तुरंत बाद चाइल्डलाइन की टीम मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद बच्चे को आवश्यक सहायता पहुंचाती है। कार्यक्रम में जिला चाइल्डलाइन के केंद्र समन्वयक साधुचरण महतो सहित सदस्य अजीत कवि, रामचंद्र सिंह मुंडा, लक्ष्मी मुर्मू, रोमानी हांसदा, अंबुज महतो एवं बृहस्पति महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

