Spread the love

आदित्यपुर में आपसी विवाद में पति ने पत्नी और बच्चे की

कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या; उसके बाद खुद को

उतारा मौत के घाट..

सरायकेला Sanjay । आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिहायशी इलाका एम 47 में रविवार की शाम एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर हो गई है। मृतक में 47 वर्षीय महिला अनिमा एरे, 51 वर्षीय इमानवेल टेरला तथा 10 वर्ष के अंकन शामिल है। मृतक अनीमा एरे और इमानवेल टेरला पति पत्नी है। वहीं 10 वर्षीय बच्चा अंकन 5 वीं कक्षा का लोयला का छात्र है। हत्या की वजह पति पत्नी के बीच हुए झगड़ा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति ने पहले अपनी पत्नी तथा बच्चे की हत्या की उसके बाद खुद पर भी हमला करते हुए आत्महत्या कर लिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल हुई है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर आदित्यपुर पुलिस पहुंच चुकी है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है. गौरतलब है कि मृतक महिला रांची में नामकुम स्थित ईएसआई अस्पताल में नर्स का काम करती है।

Advertisements
Advertisements