Advertisements
Spread the love

किसानों के बीच वितरण किया गया चने के बीज….

सरायकेला Sanjay : सरायकेला प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के अंतर्गत ब्लॉकचेन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सरायकेला प्रखंड के 60 कृषकों को जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर की उपस्थिति में शत-प्रतिशत अनुदान पर चना बीज का वितरण किया गया। मौके पर प्रमुख लक्ष्मी गगराई, उप प्रमुख वासुदेव महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीर्वाद महतो, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर ने कहा कि बिरसा फसल विस्तार योजना किसानों के लिए एक अच्छी योजना है। जिसमें प्रत्येक किसानों को शत प्रतिशत अनुदान पर उत्तम गुणवत्ता का बीज दिया जाता है। इससे खेती कर किसान अतिरिक्त आई प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी चने की खेती करने का मौसम है और समय पर किसानों को बीज उपलब्ध किया जा रहा है। किसान समय का सदुपयोग करते हुए चने की खेती कर योजना का लाभ उठाएं। प्रखंड के 60 किसानों को 10 -10 किलो चने का बीज दिया गया।

You missed