Advertisements
Spread the love

रंग रंगीली होली पर जोगीरा सा रा रा .. .

उल्लासपूर्वक सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्रों में मना होलीकोत्सव।

सरायकेला SANJAY । रंगोत्सव के महान पर्व होली के अवसर पर सरायकेला एवं सीनी सहित आसपास के ग्रामीण इलाके रंगों में सराबोर रहे। देर रात तक चले होली के उत्सव का शुभारंभ बुधवार की सुबह से ही सड़कों और चौक चौराहो पर दिखने लगा। सभी एक दूसरे से दिल मिलाते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए देखे गए। जहां दिन के प्रथम प्रहर में रंगो की होली और दूसरे प्रहर में गुलाल की होली का विशेष उल्लास बच्चों में देखा गया। इस अवसर पर संस्कारों के साथ सभी एक दूसरे को रंग लगाते हुए जमकर होली का आनंद लेते हुए देखे गए।

टोलियों में निकले रंग खेलने:-
दिन के प्रथम प्रहर में सभी आयु वर्ग के लोग अपने आयु वर्ग के साथियों के साथ टोलियां बनाकर गिला रंग खेलते हुए देखे गए। जिसमें नन्हे-मुन्ने छोटे बच्चों की टोली, बुजुर्गों की टोली और युवाओं की टोली निकली। और होली के गीतों के साथ झूमते नाचते सभी घर घर पहुंच कर होली खेले। जिसमें विशेष रूप से छोटे बच्चों की टोली में होली का उमंग खास रहा।
जबकि सांझ ढलते ही नव वर्ष पर सभी नए वस्त्र परिधान पहनते हुए गुलाल के साथ देव दर्शन कर अपने ईष्ट और बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए देखे गए। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान देर रात तक घरों पर होली के विशेष पकवान के साथ मेहमाननवाजी का दौर जारी रहा।

सोशल मीडिया पर भी रही होली की धूम:-
परंपरागत होली पर ढोल और मंजीरे की जगह जहां डीजे ने ले ली। वही बिना मिले होली की बधाई देने का सिलसिला सोशल मीडिया पर खासा रहा। जहां लोग दूरदराज अपने मित्रजन और परिचितों को व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से होली शुभकामनाएं देते रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा