Spread the love

सरायकेला  जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई :

20 एकड़ क्षेत्र में लगे अवैध पोस्ता अफीम की खेती को नष्ट

किया…..

सरायकेला। एनडीपीएस एक्ट के तहत सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने अवैध पोस्ता अफीम की खेती को लेकर नष्ट करने की बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पुलिस अधीक्षक को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुचाई थाना अंतर्गत रुगचडीह पंचायत के सोना नदी के दोनों किनारे-किनारे सियाडीह, तरम्बा एवं रामडीह आदि गांवों के रैयती एवं जंगली क्षेत्र में अवैध पोस्ता अफीम की खेती बड़े पैमाने पर की गई है। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला हरविंदर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में लगे पोस्ता की खेती को नष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया।

जिनके द्वारा सियाडीह सोना नदी के निकट पहुंच कर दिखा गया कि नदी के दोनों तरफ बड़ी मात्रा में अवैध पोस्ता की खेती लगी हुई थी। जिसमें फल एवं फूल भी आ गया था। टीम द्वारा तकरीबन 20 एकड़ क्षेत्र में लगी अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। जो रैयती तथा वन भूमि क्षेत्र में लगा हुआ था। इसे लेकर खेती करने वालों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। अभियान में सीआरपीएफ कंपनी 157/ एफ के सहायक समादेष्टा प्रदीप कुमार, दंडाधिकारी, वन पदाधिकारी, कुचाई थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अर्जुन उरांव, खरसावां थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश रजक, पुलिस अवर निरीक्षक सनोज कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता कुजूर एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

 

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत बताया गया कि जिस क्षेत्र में अवैध पोस्ता की खेती लगी है, उस क्षेत्र के सरकारी प्रतिनिधि मुखिया, ग्राम पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान, मानकी मुंडा, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया इत्यादि को अवैध पोस्ता खेती करने वालों के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी को सूचना देना बाध्यकारी हैं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में खेती करने वालों के साथ साथ इनके विरुद्ध वी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी भी सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई थाना, चौका थाना, इचागढ़ थाना एवं खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध पोस्ता की खेती लगे होने की सूचना प्राप्त हो रही है। जनप्रतिनिधि एवं खेती करने वालों से अपील की गई है कि अवैध लगे पोस्ते की खेती को स्वत: नष्ट कर दें। अन्यथा अवैध बस्ती लगे खेती का नष्ट करने का अभियान जारी रहेगा। और अब खेती करने वालों को चिन्हित करते हुए जनप्रतिनिधियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 


झारखंड-बिहार की महत्वपूर्ण और छोटी-बड़ी ख़बरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें…*vananchal24tvlive.com को SUBSCRIBE करें……*

——————————————————————————————————————————–

Advertisements

You missed