Advertisements
Spread the love

जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त ने 40 फरियादियों की

सुनी फरियाद…..

सरायकेला। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिले के दूरदराज विभिन्न गांव एवं शहर से पहुंचे 40 फरियादियों की फरियाद आवेदन के माध्यम से बारी बारी सुनी। इसके साथ ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि संबंधित, विद्यालय संबंधित, सड़क संबंधित, राशन संबंधित एवं आवास योजना से संबंधित सहित अन्य कई मामले सामने आए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनों की समस्याओं को अति संवेदनशील होकर निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े।

You missed