Advertisements
Spread the love

संभावित हीट वेब को देखते हुए शिक्षक संघ ने छात्रों की जल्दी

छुट्टी करने की मांग की…

 

सरायकेला। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक झारखंड के विभिन्न जिलों में गंभीर हीट वेब लू चलने की संभावना है। जिसमें सरायकेला खरसावां जिले के भी गंभीर रूप से प्रभावित होने की संभावना बताई गई है।

Advertisements

इसे देखते हुए अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उक्त जानकारी देते हुए छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

उन्होंने मांग की है कि संभावित हीट वेब को देखते हुए एतिहात के तौर पर कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को उक्त दिवसों में मध्यान्ह 12:00 बजे के पूर्व छुट्टी दिया जाना उचित है। जिससे उक्त कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की हीट वेब से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You missed