Advertisements
Spread the love

विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने फीता काटकर पातकुम में

———————————————————————————

श्री श्री नवकुंज नाम महायज्ञ का किया उद्घाटन

————————————————————————————————–

SARAIKELA :  ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पातकुम में श्री श्री नवकुंज नाम महायज्ञ का बुधवार को विधायक सविता महतो, राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव, गुरूमाता गीता रानी, जिप सदस्य पिंकी देवी, मुखिया निताई उरांव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

करकरी नदी के तट पर अवस्थित सोनार पातकुम सोलोआना कमेटी द्वारा आयोजित नवकुंज महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। नौ दिवसीय श्री श्री अखंड नवकुंज हरिनाम संकीर्तन के राधा कुंज में विधायक सविता महतो ने पुजा पाठ व आरती कर क्षेत्र की मंगलकामना कि।

नवकुंज के लिए अलग अलग नौ कुंज में संकिर्तन का शुभारंभ किया गया जो निर्विवाद रूप से राधा गोविन्द नाम नौ दिन रात तक गुंजायमान रहेगा। महायज्ञ के लिए 60 संकिर्तन मंडली के करीब 12 सौ लोगों के ठहरने के लिए पंडाल, कमेटी पंडाल, स्वागत कक्ष व नाली में बांस का पुल आदि का निर्माण किया गया है। विधायक ने कहा नो कुंजों मे लगातार रात दिन अखंड हरिनाम संकीर्तन चलेगा।

उन्होंने श्रद्धा का इस महा आयोजन कर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दिया। उन्होंने लोगों से हरिनाम का शांतिपूर्ण ढंग से और कोविड गाइडलाइन का पालन करने का अपील भी किया। मौके पर थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, जीप सदस्य पिंकी देवी, मुखिया निताई उरांव, किसुन किस्कु, भुषण मुर्मू, रंजीत टुडु, संजय मंड़ल, सुभाष दत्ता, अभय यादव आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…