Advertisements

रक्तदान कर निधि चौधरी ने मनाया अपना 20वां जन्मदिन ….
सरायकेला। देश सेवा में परोपकार करने के उद्देश्य से सरायकेला की निधि चौधरी ने अपना 20वां जन्मदिन रक्तदान कर मनाया। इस अवसर पर निधि चौधरी अपने भाई आशुतोष चौधरी के साथ सरायकेला स्थित ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किए।
Advertisements


मौके पर ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी द्वारा सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। और उनको ब्लड बैंक की ओर से डायरी, कैलेंडर एवं पौधा इत्यादि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह ने कहा कि यदि हर कोई विशेष अवसरों पर रक्तदान को अपना धर्म और परंपरा बना ले तो आकस्मिक स्थिति में किसी भी जरूरतमंद के लिए रक्त की कमी नहीं होगी।
Related posts:
Saraikela : कांग्रेस पार्टी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के समक्ष दिया ...
Saraikela : डीडी स्टील कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ जिप सदस्य शंभू मंडल ने खोला मोर्चा...
Chandil : जमीन माफिया सावधान, जाग गया है चाण्डिल का अंचल कार्यालय, अब कर रहें है सरकारी जमीन को चिन्...

