Advertisements
Spread the love

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस……

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर संस्थान द्वारा दो महिला उद्यमी आशा हांसदा एवं लक्ष्मी होनहागा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनरल ईडीपी प्रशिक्षण में भाग ले रही 35 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक सरायकेला की शाखा प्रबंधक सपना रानी खोलको एवं एग्रीकल्चर के रेशमी कुमारी तथा संस्थान की निदेशक निशा रानी किरो सहित संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

You missed