Advertisements
Spread the love

ऐतिहासिक होगा जिले में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम; शामिल होंगे कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के कई मंत्रीगण. . .

 

सरायकेला: जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं सरायकेला विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह एवं ईचागढ़ के विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह, प्रदेश महासचिव सुरेश धारी की उपस्थिति में शिव दुर्गा मंदिर रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर में किया गया।

Advertisements

बताया गया कि आगामी 8 अप्रैल को अपराहन 1:00 बजे झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल आलमगीर आलम, प०सिंहभूम जिला के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की आदि कोल्हान की धरती सरायकेला-खरसावां में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आगमन हो रहा है। बैठक में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम तय किया गया।

बैठक के उपरांत झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी , सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ विभाग संगठन के अध्यक्ष, चेयरमैन उपस्थित रहे।

You missed