Advertisements
Spread the love

झारखंड अंशकालीन शिक्षक सह कर्मी संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जारी विज्ञापन को निरस्त करने की मांग की . . .

सरायकेला SANJAY। झारखंड अंशकालीन शिक्षक सह कर्मी संघ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा नौवीं से 12वीं के लिए अंशकालीन शिक्षिकाओं की बहाली को लेकर जारी किए गए विज्ञापन को सहानुभूति पूर्वक निरस्त करने की मांग की है। अपने सौंपे गये ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से जारी किए गए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए पांच विषयों से संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन सभी विषयों के लिए वर्तमान में विद्यालय में शिक्षिकाएं उपलब्ध है। एवं सुचारू रूप से पठन-पाठन का दायित्व विद्यालय के छात्राओं के प्रति निभा रही हैं। जिसका प्रमाण विगत वर्ष छात्राओं का सार्वजनिक परीक्षा फल है। उन्होंने कहा है कि उनकी नियुक्तियां प्रक्रिया के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा ही की गई थी। आमंत्रित शिक्षिका नियुक्ति आवेदन में वांछित सभी अहर्ताओं को हम सभी शिक्षिकाएं भली-भांति कई वर्षों के अनुभव के साथ पूरा करती हैं। ऐसे में नए शिक्षिकाओं के लिए बिना रिक्ति के आवेदन आमंत्रित करना समझ से परे है। यदि विद्यालय प्रबंधन समिति हमारी सेवा से संतुष्ट नहीं है तो हमें कारण सहित लिखित दिया जाए। कई शिक्षिकाओं ने 10 से 12 वर्षों तक अल्प मानदेय में विद्यालय को अपनी सेवा दी है। इस दौरान उनकी उम्र सीमा भी अन्य सेवाओं के लिए समाप्त हो चुकी है। ऐसे में वे अपना भविष्य कहां तलाशेंगी। इसलिए उन्होंने मांग की है कि उनकी सेवाओं को यथावत रखते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए आमंत्रित शिक्षिका नियुक्ति विज्ञापन को रद्द किया जाए। इस अवसर पर कुमारी रेखा महतो, हेमांगिनी प्रधान, रजनी बोदरा, लिपिका महतो, सुजाता दुबे, अनीता महतो, अनीता बाला, मल्लिका महतो सहित संघ की अन्य सभी शिक्षिकाएं भी मौजूद रही।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा