Advertisements
Spread the love

ग्रामीण छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता के समापन दिवस पर खरसावां शैली का हुआ

प्रदर्शन . . .

सरायकेला। छऊ महोत्सव को लेकर बुधवार को खरसावां शैली छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता हुई। अंतिम दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, कला केंद्र के प्रभारी निदेशक सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा अन्य कलाकारों ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप दौराईबुरु एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। प्रतियोगिता दौरान शिव पार्वती बजरंगबली, चाचा( पूर्णिया, पश्चिम सिंहभूम )छऊ नृत्य दल द्वारा किसी अन्य छऊ नृत्य दल के कलाकारों को नृत्य कराया गया। इस पर निर्णय कमिटी द्वारा अपनी आपत्ति जताते हुए उक्त दल के प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया। छऊ नृत्य दल खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र एवं मार्शल कला केंद्र जोजोडीह (पदमपुर) के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें खरसावां छऊ नृत्य दल को प्रथम स्थान मिला। इस टीम के कलाकारों द्वारा ‘शिकारी’ नृत्य का प्रदर्शन काफी अच्छी तरीके से किया गया था। दूसरे नंबर पर मार्शल कला केंद्र जोजोडीह की नृत्य दल रही। इनके टीम द्वारा ‘सावित्री सत्यवान’ नृत्य को पेश किया गया था। मौके पर निर्णायक मंडली में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु नाथू महतो, गुरु सुशांत महापात्र एवं गुरु परमानंद नंद उपस्थित रहे। निर्णायक टीम द्वारा खरसावां कला केंद्र के टीम को 149 अंक दिए गए जबकि मार्शल कला केंद्र जोजोडीह को 101 अंक मिला।

Advertisements

You missed